पीटीएस में सौ से ज़्यादा जवान बीमार
पीटीएस में सौ से ज़्यादा जवान बीमार
Share:

सागर : मकरोनिया पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, सागर के सौ से अधिक पुलिस जवान दूषित पानी पीने से बीमार हो गए हैं। हालात ये रहे कि जिला अस्पताल में जवानों के एक साथ भर्ती होने पर अस्पताल के बेड कम पड़ गए। जिसके कारण जवानों को नीचे लिटाकर ही उपचार प्रदान करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार पीटीएस में जैसे ही जवानों ने पानी पिया उसके कुछ देर बाद उन्हें उल्टी और दस्त की परेशानी होने लगी। पहले तो कुछ जवानों को यह शिकायत हुई लेकिन बाद में एक के बाद एक जवान इस शिकायत को लेकर सामने आने लगे।

सभी जवानों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उन्हें उपचार दिया गया। एक ही बिस्तर पर दो - दो तीन - तीन जवानों को उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद जवानों को ग्लूकोज़ को बोतल चढ़ाकर और दवाई देकर उनका उपचार किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -