पुलिस का मददगार, छोड़ गया संसार
पुलिस का मददगार, छोड़ गया संसार
Share:

मुंबई :  मुंबई पुलिस का चेहता और मददगार सीजर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सीजर की मौत से न केवल पुलिस दुःखी है वहीं उसके किये गये काम को भी पुलिस कभी भूला नहीं सकेगी। गुरूवार को सीजर ने संसार को छोड़ दिया। उसकी मौत का गम पुलिस अधिकारियों को है।

जिस सीजर की बात यहां हो रही है, दरअसल वह स्निफर डाॅग था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीजर ने मुंबई पुलिस को इतनी मदद की थी कि, पुलिस हमेशा याद रखेगी। सीजर ने कई जिंदा बमों को खोजा था, जिसे समय रहते पुलिस ने नष्ट कर दिया, यदि बमों को सीजर नहीं खोजता तो संभवतः कई लोगों की जान चली जाती।

सीजर ने न केवल विस्फोटक सामग्रियों को बरामद करने में मुंबई पुलिस को मदद दी थी वहीं आतंकियों को भी खोजने में पुलिस के लिये सीजर मददगार बना रहा। सीजर की मौत से पुलिसकर्मी दुःखी है। मुंबई के कमिश्नर डीडी पडसालगिरकर ने भी सीजर को श्रद्धांजलि देते हुये उसे बहादुर और सतर्क करार दिया है। बताया गया है कि मुंबई पुलिस ने सीजर को 2004 के दौरान खरीदकर 9 माह तक गहन प्रशिक्षण दिया था।

पुलिस वेबसाइट को हैक करने का प्रयास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -