किसी का डेढ़ लाख तो किसी का ढाई लाख वेतन
किसी का डेढ़ लाख तो किसी का ढाई लाख वेतन
Share:

नई दिल्ली: यह पहली बार ही ऐसा हुआ होगा जब प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अपने यहां कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन सार्वजनिक किया है। जानकारी के अनुसार यहां हर किसी का वेतन इतना अधिक है कि सामान्य कर्मचारी तो इसकी कल्पना तक नहीं कर सकता।

पीएमओ में किसी का वेतन डेढ़ लाख तो किसी का ढाई लाख रूपये तक भी वेतन है। कुल मिलाकर पचास हजार प्रति माह से किसी का भी वेतन कम नहीं आंका गया। यह सब जानकारी कार्यालय की वेबसाईट पर डाली गई है। सूची के अनुसार यदि सबसे अधिक वेतन है तो वह भास्कर खुल्बे नामक अधिकारी का है। इनका वेतन दो लाख से अधिक बताया गया है। गौरतलब है कि खुल्बे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सचिव होकर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी है। उनके अलावा सहायक प्रमुख सचिव पीके मिश्र, सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्य देखने वाले अजित डोभाल और प्रमुख सचिव नृपेन्द्र मिश्र का भी मासिक वेतन कुछ कम नहीं है। 

इन सभी को लगभग 1 लाख 62 हजार से अधिक वेतन प्राप्त होता है। रही बात छोटे कर्मचारियों की तो, उनका भी वेतन का आंकड़ा लगभग पचास हजार तक बताया गया है। दरअसल पीएमओ में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन संबंधी यह जानकारी सूचना का अधिकार कानून के अंतर्गत सार्वजनिक की गई है।

लड़कियां संभल जाओ, इन वजहों से आपका बॉयफ्रेंड तोड़ सकता है...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -