महिला दिवस : PM मोदी ने किया महिलाओं को सलाम
महिला दिवस : PM मोदी ने किया महिलाओं को सलाम
Share:

नई दिल्ली : आज दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्वीट कर सभी को बधाई दी है. इस मोके पर उन्होंने महिलाओं द्वारा दिए जा रहे समाज में अहम योगदान को सराहा और उन्हें सलाम किया. PM मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, "मैं महिलाओं की निपुणता को सलाम करता हूँ." उन्होंने महिलाओं के समाज के लिए योगदान को सराहा. इसके अलावा PM मोदी ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्य को भी सहारा.

उन्होंने कहा की "'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' से लेकर बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं तक उनकी सरकार ने दृढ़ता दिखाई है और सरकार की कौशल विकास और मुद्रा बैंक की पहल महिलाओं को सशक्त बनाएगी. इसके अलावा PM मोदी ने राजस्थान की मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी. PM मोदी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी महिला दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि, "अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को सादर प्रणाम. पर महिला दिवस एक दिन नहीं, 365 दिन होना चाहिए."

इसके अलावा आज महिला दिवस के मोके पर संसद में सिर्फ महिला सदस्यों को ही अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा. पिछले दिनों PM मोदी ने संसद में अपने भाषण के दौरान यह सुझाव दिया था. अब सरकार आज इसे लागू करेगी. बता दे कि देश की 544 सदस्यों वाली लोकसभा में वर्तमान में 66 महिला सदस्य हैं, जबकि 241 सदस्यों वाली राज्यसभा में 31 महिला सदस्य हैं.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -