मजदूर आदमी हूँ, रैली पर रोक लगाई तो पैदल चलूँगा
मजदूर आदमी हूँ, रैली पर रोक लगाई तो पैदल चलूँगा
Share:

कैमूर ​: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में चुनाव प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने जहानाबाद में रैली की जबकि आज ही उन्होंने अपनी दूसरी रैली कैमूर में की। कैमूर के भभुआ में उन्होंने मतदाताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी कैमूर रैली को स्थगित किए जाने के प्रयासों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मन की बात को लेकर भी विपक्षी ऐसा प्रयास कर रहे हैं कि मन की बात को रोक दिया जाए। मोदी के मन की बात बिहार की जनता के दिल को छू रही है। मोदी को पहचानते नहीं हैं। मोदी के आने का इतना डर है। मोदीे के आने से प्रभाव पड़ेगा ऐसा विचार कर मतदान वाले दिन चुनाव प्रचार अभियान को रद्द करवाने के प्रयास किए जा रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यदि वे रैलियों पर रोक लगाऐंगे तो वे मजदूर हैं। वे पैदल चलेंगे। विरोधी कुछ भी नहीं कर पाऐंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा प्रबंध को लेकर कैमूर के डीएम ने रैली की अनुमति नहीं दी थी। मगर जब यह मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा तो उन्हें अनुमति मिल गई। दूसरी ओर उन्होंने जहानाबाद में मतदाताओं को शानदार तरीके से संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विरासत का दावा करने वाले लोग उनके जन्म दिन पर ही 4 लाख रूपए की घूस लेते हैं। यह तो जेपी का अपमान है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के भाजपा गठबंधन से अलग होकर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को लेकर भी तंज कसा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -