![PM मोदी ने किया दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का उद्घाटन, जानिए क्या है इसकी खासियत?](https://media.newstracklive.com/uploads/national-news/Feb/29/big_thumb/MODI_65e0775ddc59e.jpg)
उज्जैन: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन शहर में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बृहस्पतिवार को भारतीय पंचांग यानी समय गणना प्रणाली पर आधारित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी (Vikramaditya Vedic Clock) का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान PM मोदी ने लगभग 17 हजार करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया।
उज्जैन के लिए गौरव की बात
12 ज्योतिर्लिंग में से एक महाकालेश्वर की नगरी हमेशा से काल गणना का केंद्र रही हैं। यहां से कर्क रेखा गुजरी है तथा मंगलग्रह का जन्म स्थान भी इसे ही माना जाता है। यहीं से विक्रम संवत का आरम्भ होने से पुरे विश्व में विक्रम संवत के नाम से कैलेंडर तथा मुहूर्त संचालित किए जाते हैं। इसलिए दुनिया की पहली ऐसी वैदिक घड़ी जीवाजीराव वेधशाला में 80 फीट ऊंचे टावर पर लगाई गई है।
80 फिट की उंचाई पर लगी है घड़ी
विश्व की पहली ऐसी वैदिक घड़ी जीवाजीराव वेधशाला में 80 फीट ऊंचे टावर पर लगाई गई है। इस घड़ी की खासियत यह है कि ये एक सूर्य उदय से दूसरे सूर्य उदय के बीच 30 घंटे का वक़्त दिखाएगी। इसमें भारतीय स्टेंडर्ड टाइम के मुताबिक, 60 मिनट नहीं बल्कि 48 मिनट का एक घंटा है। यह वैदिक समय के साथ ही अलग-अलग मुहूर्त भी दिखाएगी।
मोबाईल से भी ऑपरेट
घड़ी के टेक्नीशियन सुशील गुप्ता ने बताया कि हमारा जो पुराना कालगणना का तरीका था, उसी कैलकुलेशन पर ये वैदिक घड़ी बनाई गई है। 30 घंटे की इस वैदिक गणित वाली घड़ी से मुहूर्त भी देख सकेंगे तथा ह मोबाइल ऐप से भी ऑपरेट हो सकती है। लगभग 80 फीट ऊंचे वॉच टावर पर लगाने के लिए लगभग 150 फीट ऊंची क्रेन के माध्यम से घड़ी को वॉच टावर पर स्थापित किया गया है। पहले इसकी टेस्टिंग की जाएगी।
Skoda India ने एक नए SUV मॉडल के लॉन्च की घोषणा की, K और Q का अल्फाबेट के साथ एक विशेष संबंध है
बजाज ने लॉन्च की पल्सर की दो नई बाइक, फीचर्स भी अच्छे और कीमत भी
टीम इंडिया से ब्रेक लेना विराट कोहली को पड़ा महंगा, मंडराया ये बड़ा 'संकट'