ओडिशा को पीएम मोदी ने दी 68000 करोड़ की सौगात, IIM संबलपुर का किया लोकार्पण, बोले- नौजवानों के लिए हजारों नए अवसर

ओडिशा को पीएम मोदी ने दी 68000 करोड़ की सौगात, IIM संबलपुर का किया लोकार्पण, बोले- नौजवानों के लिए हजारों नए अवसर
Share:

भुवनेश्वर: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में 68 हज़ार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। साथ ही, प्रधानमंत्री ने IIM संबलपुर कैंपस का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने ओडिशा की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, 'आज ओडिशा की विकास यात्रा के लिए बहुत ही अहम दिन है। मैं ओडिशा के लोगों को करीब 68 हजार करोड़ रुपये के इन विकास परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता ​हूं। ये परियोजनाएं ओडिशा में सुविधाओं के साथ-साथ यहां के नौजवानों के लिए हजारों नए अवसर लाने वाली हैं।' 

उन्होंने बजट को लेकर कहा कि,  दो दिन पहले ही देश का नया बजट आया है। पिछले 10 वर्षों में जिस नीति पर चलते हुए देश के 25 करोड़ लोग, गरीबी से बाहर निकले हैं, ये बजट उसी नीति को और मजबूत करता है। बजट का ऐलान है- गरीबों को सशक्त करने की गारंटी। हमारे युवा हों, महिलाएं हों, किसान हों, मछली पालक हों, ये बजट सबके विकास की गारंटी देता है। मेरा कोई गरीब भाई-बहन झुग्गी-झोपड़ी में न रहे, इसके लिए मैं दिन-रात एक कर रहा हूं। किसान हों, मछली पालक हों, मछुआरे हों... इनकी आय बढ़े, इनका जीवन आसान हो, ये भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के फैसले के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि, आज भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के लिए गर्व और गौरव का दिन है। आज देश ने हम सब के आदरणीय नेता लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न देने की घोषणा की है। ये सम्मान, हम सब कार्यकर्ताओं का सम्मान है, ये सम्मान उस विचारधारा का भी सम्मान है जो राष्ट्र प्रथम को लेकर चलती है, ये सम्मान दो सांसद वाली पार्टी से चलकर देश और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का और कार्यकर्ताओं के संघर्षों का सम्मान है।

'जैसे कुत्ता खरीदते हैं न, वैसे भौंकने वाले को बूथ एजेंट बनाओ..', अपने कार्यकर्ताओं को ये क्या बोल गए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ?

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी को हुई 6 महीने जेल, जानिए पूरा मामला

'भरोसा टूट रहा, कोर्ट भी..', ज्ञानवापी में पूजा का अधिकार मिलने से भड़का जमात-ए-इस्लामी, मोहम्मद सलीम ने अदालत पर ही मढ़ दिया दोष

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -