PM मोदी पर लगा राष्ट्रीय ध्वज अपमान का आरोप, केस दर्ज़
PM मोदी पर लगा राष्ट्रीय ध्वज अपमान का आरोप, केस दर्ज़
Share:

पुड्डुचेरी। योग दिवस की पहल करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विवादों का सामना करना पड़ सकता है। 21 जून को जब वह योग करने में व्यस्त थे तो वह यह भूल गए थे की उन्होंने गले में जो लपेट रखा है वह तिरंगा है। इस दौरान उन्होंने कई बार तिरंगे से अपना मुंह पोंछ लिया उनकी यही गलती विवादों की वजह बन सकती है। एक दलित कार्यकर्ता ने पुड्डुचेरी पुलिस थाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत की शान राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) का अपमान किया था। दलित एक्टिविस्ट ने पुलिस से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ केस दर्ज करने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

पुलिस ने कार्यकर्ता की शिकायत दर्ज़ कर ली है। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय दलित सेना के राज्य महासचिव सुंदर ने ओरेलियनपेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सुंदर का कहना है कि उसे whatsup पर कुछ फोटो मिले है, जिसे देखकर लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गले में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिपटा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने थकान के दौरान कई बार उससे अपना मुंह पोंछा था। जब प्रधानमंत्री मोदी योग कर रहे थे तब तिरंगा कई बार जमीन को छू गया था। इतना ही नहीं तिरंगा उनके पैर से भी सटा हुआ था। यह राष्ट्रीय ध्वज का सरासर अपमान है। गौरतलब है कि 2004 में उमा भारती को तिरंगे के अपमान के चलते मध्य प्रदेश के मुख्ख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -