प्रधानमंत्री का कंप्यूटर नॉलेज देख हैरान हुए लोग
प्रधानमंत्री का कंप्यूटर नॉलेज देख हैरान हुए लोग
Share:

टेरियो : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पीएम बनने के पहले दिन से ही जनता के लोकप्रिय नेता है। अब उन्होने अपने ज्ञान के सागर से लोगों का मन मोह लिया है। एक पत्रकार ने उनसे क्वांटम कंप्यूटिंग और साधारण कंप्यूटिंग से जुड़े सवाल किए। कहा जा रहा है कि पत्रकार का मकसद ट्रूडो को फंसाना था।

लेकिन ट्रूडो ने चुप होने की बजाए साधारण भाषा में अपनी जानकारी के अनुसार, सवाल का जवाब दे दिया। जिससे वहां बैठे सभी चकित हो गए और तालियों से पूरा हॉल गड़गड़ा उठा। ट्रूडो ओंटेरियो स्थित पेरमीटर्स इंस्टिट्यूट ऑफ थ्‍योरेटिकल फिजिक्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने बताया कि सामान्‍य कंप्‍यूटर 1 और 0 के बाइनरी सिस्‍टम पर काम करते हैं। जबकि क्‍वांटम सिस्‍टम अधिक बड़ा और जटिल होता है, जिसमें बहुत अधिक जानकारी एक बिट से भी कम जगह में इन्‍कोडेड होती है। सामान्य कंप्यूटर ऑन या ऑफ पर काम करता है।

क्वांटम कंप्यूटर जटिल होते है, क्यों उनमें पार्टिकल और वेब दोनों होते है। इससे कम स्पेस में अधिक सूचनाओं का संग्रेह किया जा सकता है। जवाब के जवाब में लोगों द्वारा तालियां बजने लगी तो ट्रूडो ने कहा कि इसे यहीं रोक देना चाहिए वरना ये दिनभर चलता रहेगा। वो हमेशा गुड कॉज से ही खबरों में रहे है। उन्होने पीएम बनने के बाद कैबिनेट में महिला और पुरुषों की भागीदारी समान की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -