दिल्ली-NCR में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, पारा भी लुढ़का
दिल्ली-NCR में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, पारा भी लुढ़का
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में 0.5 व पालम में 3.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इससे लोगों को तेज गर्मी से हल्की राहत मिली है। वहीं,  बारिश की वजह से सड़कों पर जाम दिखा। बता दें कि, मौसम विभाग (IMD) ने दिन में दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि का अनुमान जाहिर किया था।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक ओलावृष्टि को लेकर कोई सूचना नहीं मिली थी। विभाग ने यह भी कहा कि अगले कुछ दिन तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी है कि दिल्ली के पालम में 55.5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली, जबकि सफदरजंग में इसकी रफ्तार 18.5 किमी प्रतिघंटा रिकॉर्ड की गई। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया है कि, बारिश व हवाओं के तालमेल से तापमान भी कम हुआ और अधिकतम तापमान गिरकर 36.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। औसत से कई डिग्री ऊपर चल रहा तापमान औसत से एक डिग्री नीचे आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री ऊपर 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा का कि एक दो दिन राहत के बाद फिर तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।

'अगर मैं किसी मर्द से प्यार करूँ तो...', समलैंगिक शादी के समर्थन में उतरे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक

अमर्त्य सेन को विश्व भारती यूनिवर्सिटी का अल्टीमेटम, कहा- 15 दिन में जमीन खाली करो वरना..

हादसे में नहीं हुई थी 5 भारतीय जवानों की मौत, वो एक आतंकी हमला था.., PAFF ने ली जिम्मेदारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -