स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अब प्लास्टिक के कूड़े से टाइल्स बनाएंगी महिलाएँ
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अब प्लास्टिक के कूड़े से टाइल्स बनाएंगी महिलाएँ
Share:

देहरादून : प्रदेश में अब घरों से निकलने वाले कचरे का भी सही इस्तेमाल हो सकेगा। दरअसल इस कूड़े से गोबर गैस, कंपोस्ट खाद और प्लास्टिक की टाइल्स बनेंगी। इससे महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा और गांव भी स्वच्छ और सुंदर होंगे। 

देश के कई राज्यों में जारी है स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक हुई सैकड़ों मौते

लगाई जाएगी बड़ी मशीन 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले में 145 गांवों का स्वजल परियोजना के तहत चयन किया गया है। इनमें कूड़ा पृथकीकरण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। किच्छा के लालपुर में मॉडल के तौर पर पांच लाख रुपये की लागत से टाइल्स मेकिंग मशीन लगेगी। इसके लिए ग्रामीण विकास संस्थान के तहत सेग्रीकेशन सेंटर तैयार किया जा रहा है। 

असम में सुरक्षा बलों ने तीन साल के बच्चे की काली जैकेट उतरवाई, सीएम ने दिए जाँच के आदेश

महिलाएँ बनाएंगी टाइल्स 

जानकारी के लिए बता दें इन गांवों की डीपीआर तैयार होने के साथ ही 40 गांवों के लिए धन आवंटित हो गया है। इन गांवों में स्थापित होने वाले कूड़ा पृथकीकरण केंद्रों पर कूड़े से निकलने वाले तरल व ठोस अपशिष्टों को छांटा जाएगा। कूड़े में से जो प्लास्टिक निकलेगा, उससे प्लास्टिक टाइल्स का निर्माण होगा। उक्त 145 गांवों में प्लास्टिक टाइल्स मेकिंग मशीनें लगाई जाएंगी। प्लांट से गांव की महिलाओं को जोड़ा जाएगा। 

दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी, चीन-पाकिस्तान पर हिंदुस्तान भारी

इस विमानन कंपनी ने रद्द की अपनी कई उड़ाने, यह है कारण

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने राजघाट जाकर बापू को दी श्रद्धांजलि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -