उज्जैन सिंहस्थ : सिंहस्थ में नज़र आ रहे पेशवाई के नज़ारे
उज्जैन सिंहस्थ : सिंहस्थ में नज़र आ रहे पेशवाई के नज़ारे
Share:

उज्जैन : इन दिनों मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ वर्ष 2016 की धूम मची हुई है। सिंहस्थ के आयोजन में अब श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। दरअसल विभिन्न अखाड़ों के साधु - संत और महंत आदि पेशवाई के माध्यम से नगर प्रवेश कर रहे हैं। पेशवाई के द्वारा उनके अखाड़ों का सिंहस्थ 2016 के तहत नगर प्रवेश हो रहा है। ऐसे में नया उदासीन अखाड़ा भी किसी से पीछे नही है। उदासीन अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत, महंत अपने शाही लवाजमे के ही साथ पेशवाई में पहुंचे।

पेशवाई में श्रद्धालुओ ने संतों का स्वागत किया। सतों पर पुष्प वर्षा की गई। सतों ने भी हाथ हिलाकर और आशीर्वाद देकर श्रद्धालुओं के अभिवादन को स्वीकार किया। पेशवाई में हाथी, घोड़े, बग्घियों को शामिल किया गया था। संतों को घोड़ों  पर हाथियों पर और रथों पर विराजित करवाया गया था। संतों के साथ ही उदासीन अखाड़े के ध्वज, मंगल ध्वज पेशवाई की शान बने।

पेशवाई में हर कहीं केसरिया रंग की छटा बिखर गई। इस दौरान कुछ साधुओं ने तलवार, चिमटे आदि भी हाथ में रख रखे थे। साधु-संतों की पेशवाई में उनके श्रद्धालु भजन गाते हुए चल रहे थे और भक्तिरस में सराबोर होकर झूमते हुए चल रहे थे। आज निकाली गई पेशवाई में चर्चित संत नित्यानंद भी शामिल हुए।

इनके साथ विदेशी भक्त भी पेशवाई में शामिल हुए। कई विदेशी पर्यटक पेशवाई में फोटो खींचते हुए चल रहे थे। तो दूसरी ओर सड़कों के किनारे श्रद्धालु पेशवाई के दर्शन कर खुद को अभिभूत महसूस कर रहे थे। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरीजी महाराज, महासचिव महंत हरि गिरीजी महाराज, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, महंत सर्वेश्वर मुनि, पंडित रमाकांत जोशी सहित कई लोग मौजूद थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -