सऊदी अरब में बाढ़ से हालात बेहाल
सऊदी अरब में बाढ़ से हालात बेहाल
Share:

रियाद : सऊदी अरब में अब एक नई परेशानी सामने आई है। अब लोगों को बाढ़ की परेशानी से जुझना पड़ रहा है। यहां बाढ़ जैसे हालात हैं। रेगिस्तान में भारी बारिश होने से लोग आश्चर्यचकित हैं लेकिन लोगों का जनजीवन बारिश के कारण प्रभावित हो रहा है। हालात ये हैं कि कई क्षेत्रों में पानी जमा हो गया तो कुछ स्थानों पर बोट चलानी पड़ी। कई क्षेत्रों में तो पानी इस कदर बढ़ गया कि लोगों के वाहन तक आधे पानी में डूबने लगे। ऐसे में जनजीवन बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ से एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई। कतर की राजधानी दोहा में तूफान के कारण एक दिन में भारी बारिश हुई यहां बारिश इस तरह से हुई जो एक वर्ष में भी नहीं हुई थी। दोहा के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 79.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

हालांकि यह बारिश यहां होने वाली औसत वर्षा से कहीं अधिक है। बारिश से सड़कों के हाल बेहाल हो गए। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को हेलिकाॅप्टर और अन्य माध्यमों द्वारा राहत पहुंचाई जा रही है। हेलिकाॅप्टर से पानी में डूबे वाहन और कारें खिलौनों की तरह पानी में बहती नज़र आ रही हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -