80 से अधिक शहरों में हो रहा है सत्ता विरोधी प्रदर्शन
80 से अधिक शहरों में हो रहा है सत्ता विरोधी प्रदर्शन
Share:

मॉस्को। रूस में सत्ता विरोधी प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन करीब 80 से भी अधिक शहरों में किया गया। इस मामले में पुलिस ने करीब 200 से भी अधिक लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में कुछ कार्यकर्ता भी थे। प्रदर्शनकारी जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नेवलनी का समर्थन कर रहे हैं। मध्य मॉस्को के पुश्किन स्क्वायर पर दो हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने 65 वें जन्मदिन पर ही लोगों के विरोध का सामना करना पड़ गया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे। सेंट पीटर्सबर्ग में करीब डेढ़ हजार से भी अधिक प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए और व्लादिमीर का विरोध करते नज़र आए।

सार्वजनिक बैठक से जुड़े विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने के कारण एलेक्सी नेवलनी 20 दिन जेल की सजा काट रहे हैं। व्लादिमीर के जन्मदिन पर माॅस्को व अन्य शहरों में रैलियों ने आह्वान किया था। पुतिन बीते करीब 18 वर्षों से रूस के राजनीतिक परिदृश्य पर चमके हुए हैं। मगर उनके कुछ विरोधी उनके खिलाफ सक्रिय हो गए हैं।

सीरिया का शीर्ष आतंकी कमांडर हवाई हमले में हुआ गंभीर घायल

सऊदी अरब के किंग पहुंचे रूस

फेसबुक के फाउंडर ने क्यों मांगी माफ़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -