पंडित नेहरू को किया याद, अर्पित किए पुष्प

नई दिल्ली : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस देशभर में मनाया जा रहा है। इस दौरान स्कूली बच्चों और छोटे बच्चों में उत्साह का माहौल है। कुछ स्थानों पर बच्चों के रोमांच के लिए बाल मेलों और बाल उत्सवों का आयोजन हो रहा है। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मोत्सव पर देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत गणमान्यजन ने श्रद्धांजलि दी।

महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पं. जवाहरलाल नेहरू की समाधि पर पहुंचे और उस पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने प्रार्थना की प्रस्तुति दी और सद्भावना गीत गाया।

बड़े पैमाने पर कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और राजनेता प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के समाधि स्थल पर मौजूद थे। देशभर में देश में नेहरू का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।पंडित नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के तौर पर मनाया जताा है। गौरतलब है कि बच्चों के बीच देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू चाचाय नेहरू के तौर पर लोकप्रिय थे। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -