अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में दुनियाभर के लोगों को दिया गया न्यौता
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में दुनियाभर के लोगों को दिया गया न्यौता
Share:

चण्डीगढ़ : 9 नवम्बर हरियाणा के पर्यटन मंत्री श्री रामबिलास शर्मा ने दुनियाभर के लोगों को 6 से 10 दिसंबरए 2016 तक कुरूक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2016 के लिए आने का न्यौता दिया और कहा कि भगवत गीता ज्ञान भी है और विज्ञान भीए यह रीत भी है और गीत भी। सच्चे मायनों में यह मानवजगत की मार्गदर्शक है।

श्री शर्मा आज लंदन के दा मांटकॉम होटल में आयोजित वर्ल्ड टूरिज्म नाईट कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उन्होंने सरस्वती नदी से संबंधित जानकारी भी दी। उन्होंने गीता की वर्तमान परिस्थितियों में भी प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि गीता मानव की हर शंका का समाधान है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर जहां कवि शांत वातावरण में अपनी कविता की रचना करता है लेकिन गीता ऐसा ग्रंथ है जो युद्ध के मैदान में लिखा गया है। युद्ध के बीच में सामने अपने परिजनों को देख गांडीव रखकर युद्ध करने से मना करने पर अर्जुन और श्रीकृष्ण के बीच हुए संवाद को उन्होंने आस्था और श्रद्धा का संवाद बताया। 

हरियाणा के पर्यटन मंत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान गीता पर शोध करने वालेए गीता पर ब्लाग लिखने वाले और गीता से जुड़ी अन्य हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न देशों के विद्धानों को भी आमंत्रित किया जाएगा। भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2016 में मुख्य अतिथि होंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं का उदघाटन व शुरूआत भी करेगें। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान समस्त विश्व में गीता के सारभूत 18 श्लोकी गीता का वैश्विक पाठ करवाया जाएगा और इसका प्रसारण यू.टयूब पर लाईव आयोजित होगा जिसे विभिन्न देशों में लाईव देखा जा सकेगा। उन्होंने लंदन में उपस्थित लोगों से भी इस लाईव गीता पाठ को देखने का आह्वान किया। 

इसके अलावा आगामी 14 नवंबर से दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भी हरियाणा मण्डप में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव.2016 में पंजीकरण करवाने के लिए एक स्टाल को भी स्थापित किया जाएगा। श्री शर्मा ने सरस्वती नदी के धार्मिक महत्व व उसकी ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी दी और बताया कि अब तो सरस्वती नदी होने के वैज्ञानिक प्रमाण भी मिले हैं। हरियाणा सरकार ने इस नदी के विकास के लिए हरियाणा सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड का गठन किया है। यमुनानगर के गांव मुगलवाली में सरस्वती नदी की खुदाई शुरू हो चुकी है। हरियाणा सरकार की सरस्वती नदी की खोज और उससे जुड़े तीर्थ स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा सरस्वती नदी से संबंधित पुस्तकें मोनाग्राफ्स, जर्नल्स और सरस्वती हैरिटेज एरिया में योगदान देने वाले विद्वानों की जीवनी भी प्रकाशित की जाएगी। 

श्री शर्मा ने बताया कि हरियााणा के हिसार जिला के गांव राखीगढ़ी में दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण सिंधु घाटी की सभ्यता के अवशेष मिले हैं जो कि ऐतिहासिक एवं पुरातत्व के हिसाब से अहम हैं। हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि राखीगढ़ी में राज्यस्तरीय संग्रहालय और पंचकूला में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में पर्यटन की दृष्टि से विभिन्न संभावनाओं की जानकारी दी और बताया कि नारनौल.महेंद्रगढ़.माधवगढ़.रेवाड़ी को भी ग्रामीण पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की प्रदेश सरकार की योजना है। कार्यक्रम में हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक श्री समीरपाल सरो के अलावा भारतीय मूल के लंदन में एमडी रमेश अरोड़ा,रश्मि शर्मा भी उपस्थित थी।

सर्वदलीय बैठक में पूछेंगे- नोट का फैसला कैसा रहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -