23 दिसंबर को है साल की आखिरी अमावस्या, जरूर करें ये काम
23 दिसंबर को है साल की आखिरी अमावस्या, जरूर करें ये काम
Share:

हिंदू धर्म में हर कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि या 15वीं तिथि को अमावस्या पड़ती है। इसी के साथ शास्त्रों में अमावस्या तिथि का विशेष वर्णित है। आपको बता दें कि अमावस्या तिथि को पितरों को मोक्ष प्रदान करने वाली बताया गया है। जी हाँ और इन अमावस्या में पौष मास की अमावस्या सबसे खास होती है। आपको बता दें कि पौष मास की अमावस्या को शीघ्र फल प्रदान करने वाली माना गया है। वहीं इस दिन स्नान, दान व जप का भी विशेष महत्व है।

जी दरअसल 23 दिसंबर 2022, शुक्रवार को साल की आखिरी अमावस्या है। जी हाँ और ऐसी मान्यता है पौष मास में पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान करने से वे सीधे बैकुंठ में प्रवेश करते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इस माह में खरमास के समय कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

13 महीने का होगा साल 2023

पौष मास की अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम-

* अमावस्या के दिन श्रीकृष्ण की अराधना करने और भागवत गीता का पाठ करना बेहद शुभ माना गया है।
* कहा जाता है अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करना अति शुभ माना गया है। 
* ऐसा माना जाता है पितरों की सुख-शांति के लिए अमावस्या के दिन गरीबों को दान करना शुभ माना गया है।
* ऐसी मान्यता है कि अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
* वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या पर तुलसी के पौधे पर परिक्रमा करने भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
* ऐसी मान्यता है कि अमावस्या के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देना शुभ होता है।

आज गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर पढ़े यह अनमोल वचन

आज है साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लम्बी रात

आज है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, भूल से भी ना करें ये गलतियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -