कलेक्टर ने बांटा बाढ़ पीड़ितों का दर्द
कलेक्टर ने बांटा बाढ़ पीड़ितों का दर्द
Share:

पटना : बिहार के कई स्थानों पर बाढ़ ने तांडव मचा रखा है और लोग परेशान होकर अपना जीवन बचाने के लिये मशक्कत कर रहे है। कहीं राहत शिविर लगे हुये है तो कहीं कुशल तैराकों द्वारा लोगों को बचाने का भी कार्य सिलसिला जारी है। हालांकि प्रशासन की टीम राहत कार्यों में जुटी हुई है, बावजूद इसके बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिल रही है।

इधर एक ऐसा उदाहरण भी सामने आया है, जो अन्य अधिकारियों के लिये प्रेरणा बन सकता है। दरअसल यहां बात हो रही है पटना शहर के कलेक्टर संजय अग्रवाल की, जिन्होंने पैदल चलकर न केवल बाढ़ पीड़ितों से मुलकात करते हुये उनका दर्द बांटा वहीं राहत शिविरों में बाढ़ प्रभावितों के साथ बैठकर खाना भी खाया।

संभवतः कोई अन्य कलेक्टर होता तो सिर्फ राहत शिविरों की स्थिति का जायजा लेकर आ जाता, परंतु अग्रवाल ने स्वयं पंगत में बैठकर भोजन भी किया। उनकी यह मानवीयता का अंदाज बाढ़ पीड़ितों के दिलों को छू गया। आईए देखते है अग्रवाल के अंदाज की कुछ तस्वीरें....

नाव पलटी: गोताखोर खोज रहे लापता लोगों को

लालू बोले बिहार में बाढ़ की स्तिथि 1975 से भी ज्यादा ख़राब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -