कोर्ट ने बरकरार रखी AAP विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह की हिरासत
कोर्ट ने बरकरार रखी AAP विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह की हिरासत
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आप विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह को पटियाला हाउस कोर्ट में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गोमती मनोचा के सामने प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में पेशी के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक कामांडो सुरेंद्र की न्यायिक हिरासत में जमानत याचिका पर निर्णय सुरक्षित रखा गया है। इसके पूर्व दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली कैंट से आम आदमी पार्टी के विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह को पकड़ लिया गया। सुरेंद्र सिंह पर एनडीएमसी कर्मचारियों से विवाद करने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप है।

पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है। उन पर एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दायर किया गया है। हालांकि कमांडो सुरेंद्र सिंह ने अपने बचाव में अंतरिम जमानत याचिका दायर की गई है, मगर SC, ST एक्ट की गैर जमानती धारा होने के चलते याचिका को खारिज कर दिया गया है।

मामले में पुलिस ने विधायक के सहायक प्रवीण और चालक दीपक को पकड़ लिया है। कमांडो सुरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार विवादों में आ रही है। ऐसे में पार्टी मुश्किलों में पड़ती नज़र आ रही है। उल्लेखनीय है कि पार्टी के जितेंद्र तोमर और मनोज कुमार पहले ही विभिन्न मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -