AK 47 : गोलियों से छलनी हुआ भाजपा नेता तेवतिया का शरीर, गरमाई राजनीति
AK 47 : गोलियों से छलनी हुआ भाजपा नेता तेवतिया का शरीर, गरमाई राजनीति
Share:

गाजियाबाद : बीजेपी नेता ब्रिजपाल तेवतिया की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उनका तीसरा आॅपरेशन किया जा रहा है। गौरतलब है कि गुरुवार शाम तेवतिया पर पर अज्ञात बंदूकधारियों ने मुरादनगर थाना क्षेत्र में रावली मार्ग एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गोलियां लगने से तेवतिया समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना को लेकर पुलिस ने बागपत में तैनात महिला कांस्टेबल सुनीता और दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सुनीता कुख्यात क्रिमिनल राकेश हसनपुरिया की पत्नी है। मिली जानकारी के अनुसार हसनपुरिया 2003 में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। उस वक्त कहा जा रहा था कि तेवतिया ने उसकी मुखबिरी की थी। इसके अलावा शेखर चौधरी और मनोज को भी हिरासत में लिया गया है।

शेखर रजापुर और मनोज महरौली का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। तेवतिया महरौली गांव के रहने वाले हैं और उनकी वहां रंजिश चल रही थी। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश में हमला किया गया है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर कोई रंजिश के चलते एके- 47 से फायरिंग कर सकता है। भाजपा करेगी प्रदर्शन बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया पर हमले के बाद बीजेपी शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर सकती है।

प्रदर्शन को लेकर जिले में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। लोनी और मुरादनगर में 3 प्लाटून पीएसी तैनात की गई है जबकि कविनगर समेत अन्य थानों में 6 कम्पनी ड्युटीरत है। जिले में 700 सब इंस्पेक्टर्स को भी तैनात किया गया है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, मेरठ के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगी है। बताया जा रहा है कि 8 बजे के बाद एडीजी एलओ दलजीत चैधरी पहुंचेंगे मुरादनगर घटना स्थल पर पहुंचेंगे।

सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार बन्दुक लेकर आरोपी फरार : दाउचौरा

बिहार में फिर चलाई पूर्व एमएलसी विधायक के पुत्र ने गोली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -