BJP नेताओं की पार्टी कार्यकर्ताओं ने की जमकर पिटाई, लोहे की रॉड से भी किया हमला

BJP नेताओं की पार्टी कार्यकर्ताओं ने की जमकर पिटाई, लोहे की रॉड से भी किया हमला
Share:

बुलढाणा: भाजपा एक तरफ जहां 3 प्रदेशों में मिली जीत का जश्न मना रही है, वहीं महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बीजेपी पदाधिकारी को पार्टी के पदाधिकारियों ने खूब पीट दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बुलढाणा के मेहकर शहर का 3 दिसंबर की दोपहर का बताया जा रहा है। इस घटना के पश्चात् पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने 6 पदाधिकारियों को 6 वर्षों के लिए सस्पेंड कर दिया है।

प्राप्त खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मेहकर शहर में बीजेपी के कुछ पदाधिकारियों ने 3 प्रदेशों में मिली जीत एवं शहर में विकास कार्य का ब्योरा देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन शहर के पार्टी दफतर में किया था। इस के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस आरम्भ होने से पहले बीजेपी के कुछ पदाधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे तथा बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष, तालुका अध्यक्ष, मेहकर विधानसभा प्रमुख से कहासुनी करने लगे।

वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में डंडा भी लिए दिखाई दे रहा है। कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष, तालुका अध्यक्ष, मेहकर विधानसभा प्रमुख के साथ मारपीट आरम्भ कर दी। इसके चलते लोहे की रॉड से भी हमला किया गया। इसके चलते कुछ नेता लहूलुहान हो गए। मेहकर के बीजेपी विधानसभा प्रमुख ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। मेहकर पुलिस ने 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आगे की तहकीकात की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। बीजेपी के जिला अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को मामले की खबर दी। तत्पश्चात, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के आदेश पर बुलढाणा भाजपा जिला अध्यक्ष ने मेहकर के 6 कार्यकर्ताओं को 6 वर्षों के लिए ससपेंड कर दिया है।

कांग्रेस मुक्त हुआ इंदौर, सभी 9 विधानसभा सीटों पर BJP को मिली रिकॉर्ड जीत

जबरदस्ती करवाई BPSC पास टीचर की शादी, अब दुल्हन को साथ रखने से किया इनकार, सदमे में परिवार

देश के 12 राज्यों में 'कमल' का राज, महज 3 राज्यों में सिमटी कांग्रेस..! अब लोकसभा चुनाव में 'मोदी हैट्रिक' लगने के पूरे आसार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -