'संसद भवन का नाम डॉक्टर अंबेडकर पर रखा जाए', महाराष्ट्र में KCR की हुंकार
'संसद भवन का नाम डॉक्टर अंबेडकर पर रखा जाए', महाराष्ट्र में KCR की हुंकार
Share:

मुंबई: सीएम के चंद्रशेखर राव ने महाराष्ट्र के छत्रपतिसंभाजी नगर (औरंगाबाद) में सोमवार को आयोजित रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि महान देश भारत अपना लक्ष्य खो बैठा है। अगली सरकार BRS की बनेगी, फिर बड़े स्तर पर राष्ट्रीयकरण होगा। सीधी ऊंगली से घी नहीं निकले तो उंगली टेढा करना होगा। डिजिटल इंडिया मजाक बन गया है। महाराष्ट्र में BRS सरकार बनाइए तो हर घर में पेय जल व्यवस्था की जाएगी। सभी शेतकारी को इकट्ठा होना चाहिए। सीएम ने कहा कि जल्द BRS का स्थाई दफ्तर महाराष्ट्र में खुलेगा।

KCR ने कहा कि भारतवर्ष अपने लक्ष्य से भटक गया है। बिना लक्ष्य का देश कहां पहुंचता है, यह प्रश्न हमारे सामने है। हमें नई उमंग से आगे बढना है। KCR ने कहा कि पीएम से अनुरोध है कि दिल्ली में जो संसद भवन बना है, उसका नाम बीआर अंबेडकर के नाम पर रखा जाना चाहिए। सीएम KCR ने कहा कि अपनी जाति किसान जाति होना होना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार दलितबंधु योजना आरम्भ करे तो हम महाराष्ट्र छोड़ देंगे। दलितबंधु योजना के तहत दलित युवा को रोजगार आरम्भ करने 10 लाख रूपए दिए जाते हैं, यह राशि वापस नहीं ली जाती है। सीएम ने कहा कि तेलंगाना सरकार हर किसान को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ देती है तो महाराष्ट्र सरकार यह योजना भी लागू कर सकती है। KCR ने कहा कि BRS की सरकार बनने पर राष्ट्रीयकरण किया जाएगा। बिजली का निजीकरण क्यों हो रहा है? देश में डेढ सौ वर्ष तक 24 घंटे बिजली देने के लिए पर्याप्त कोयला देश में उपलब्ध है। बिजली का निजीकरण क्यों हो रहा है? यह किसकी जागीर है? किसानों को जितना पानी मिलना चाहिए, पर्याप्त पानी उपलब्ध है। मगर सिंचन एवं पीने के पानी के लिए बहते जल को रोकना होगा। जिंबाबवे में साढे छह हजार TMC का जलाशय है, हमारे देश में कम से कम चार ऐसे जलाशय होने चाहिए। 

अपने संबोधन में KCR ने कहा कि संभाजीनगर एवं अकोला में आठ दिन में एक बार पानी आता है। महाराष्ट्र में दर्जनों नदियां हैं। वित्तीय राजधानी मुंबई है, मगर लोगों को पीने का पानी नहीं है। देश में जातिवाद धर्मवाद बढ रहा है। अमीर अधिक अमीर बन रहे हैं, निर्धन अधिक निर्धन हो रहे हैं। देश में नेहरू के जमाने में नीति बनी, फिर कोई नीति नहीं बनी। तेलंगाना 24 घंटे बिजली दे रहा है तो महाराष्ट्र क्यों नहीं। चीन पिछड़ा था, अब पूरे विश्व को कमांड कर रहा है। कोरिया एवं सिंगापुर आगे जा चुके हैं। नए जंग से भारत को बदल सकते हैं। सोमवार की रैली में सीएम KCR के साथ सांसद के केशव राव, जोगिनापल्ली संतोष कुमार, के केशव राव, रंजीथ रेड्डी, एमएलसी मधुसूदनाचारी, देशपति श्रीनिवास, पूर्व मंत्री कदियम श्रीहरि, विधायक बालकासुमन, पूर्व मुख्यसचिव सोमेश कुमार, हर्षवर्धन जाधव एवं अभय पाटिल रैली में सम्मिलित हुए।

सीएम योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, डायल 112 पर आया मैसेज- जल्द ही मार डालूंगा

IPL 2023: विराट कोहली पर क्यों लगा 24 लाख का जुर्माना ?

राज्यपालों को सुप्रीम कोर्ट ने याद दिलाया संविधान का अनुच्छेद 200, राज्य सरकार से पहुंची थी शिकायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -