परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हुई सगाई! सामने आई तस्वीर

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हुई सगाई! सामने आई तस्वीर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों प्रॉफेशनल नहीं पर्सनल लाइफ के चलते ख़बरों में छाई हुई हैं। जहां परिणीति चोपड़ा के आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से डेटिंग तो वहीं शादी की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अब उनके शादी किस महीने में होगी इस बात की खबर भी सामने आ रही है। वहीं इस खबर को जानते ही प्रशंसक भी उत्साहित हो गए हैं तथा एक और बिग फैट वेडिंग देखने के लिए बेकरार हो गए हैं। 

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परिणीति चोपड़ा एवं राजनेता राघव चड्ढा का रोका नजदीकी दोस्त और परिवार के लोगों के बीच हो चुका है। जबकि शादी अक्टूबर के महीने में होने की बात कही गई है। वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल होंगी क्योंकि 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाले Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल के लिए प्रियंका चोपड़ा भारत में होंगी, जिसकी वह चेयरपर्सन हैं।

गौरतलब है कि मुंबई में परिणीति चोपड़ा के साथ मुंबई में पिछले दिनों कई बार राजनेता राघव चड्ढा को देखा गया था। वहीं कई अवसरों पर उन्हें प्रशंसक आउटफिट ट्विनिंग करने की बात कही गई थी। बात यदि वर्कफ्रंट की करें तो परिणीति अंतिम बार सूरज बड़जात्या की उंचाई में दिखाई दिए थीं। वहीं  अगली फिल्म चमकिला और कैप्सूल गिल में वह नजर आएंगी।

CM योगी से लेकर शाहरुख़-कोहली तक, इन मशहूर सितारों को आधी रात को लगा ये बड़ा झटका

घर पर इस रेसिपी से बनाएं तरबूज मिठाई

काजोल और अजय ने न्यासा को दी अनोखे ढंग से जन्मदिन की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -