पान खिलाकर ले भागते है लड़की को भगोरिया मेले में
पान खिलाकर ले भागते है लड़की को भगोरिया मेले में
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के निमाड़ के इस मेले में पहले पान खिलाकर प्यार का इजहार किया जाता है, फिर लड़के लड़कियों को लेकर भाग जाते है। भील और भिलाला आदिवासियों के प्रेम और शादी से जुड़े पारंपरिक उत्सव का प्रसिद्ध मेला भगोरिया शुरु हो चुका है, इस मेले में आदिवासी लड़के अपने पसंद की लड़की की तलाश करते है।

निमाड़ क्षेत्र के झबुआ, धार, बड़वानी और अलीराजपुर में होली के दौरान भगोरिया मेला आयोजित किया जाता है। होली के पहले से यह शुरु होता है और इसका समापन होली के दिन ही होता है। साल भर आदिवासी इसका इंतजार करते है। ढोल-नगाड़े की थाप पर सज संवर कर लड़के लड़कियां यहां आते है और मनपसंद हमसफर को तलाशते है।

इसके बाद वो लड़की को पान खिलाते है, फिर दोनों मेले से भाग जाते है। भागने की परंपरा के कारण ही इस मेले का नाम भगोरिया रखा गया। कुछ दिनों बाद उन्हें पति-पत्नी का दर्जा दे दिया जाता है। युवकों की अलग-अलग टोलियां सुबह से ही बांसुरी-ढोल-मांदल बजाते मेले में घूमते हैं। वहीं, आदिवासी लड़कियां हाथों में टैटू गुदवाती हैं।

आदिवासी नशे के लिए ताड़ी पीते हैं, हालांकि, वक्त के साथ मेले का रंग-ढंग भी बदल गया है। अब आदिवासी लड़के ट्रेडिशनल कपड़ों की बजाय मॉडर्न कपड़ों में ज्यादा नजर आते हैं। मेले में गुजरात और राजस्थान के ग्रामीण भी पहुंचते हैं। हफ्ते भर काफी भीड़ रहती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -