चंद्रयान-3 की सफलता पर आई पाकिस्तान की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
चंद्रयान-3 की सफलता पर आई पाकिस्तान की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
Share:

भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की कामयाबी पर पाकिस्तान ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की कामयाब लैंडिंग के लिए भारतीय वैज्ञानिक प्रशंसा के पात्र हैं। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' का कहना है कि दोनों देशों के बीच वर्तमान संबंधों के मद्देनजर पाकिस्तान ने जिस प्रकार से भारतीय कामयाबी की प्रशंसा की है, ऐसा कम ही देखा जाता है। बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मून मिशन चंद्रयान-3 ने अपने तय वक़्त शाम 6 बजकर 4 मिनटर पर चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत चांद पर कदम रखने वाला चौथा देश बन गया है। वहीं, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया है। 

शुक्रवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक समाचार ब्रीफिंग के चलते प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच से जब पूछा गया, "वर्तमान में जो इंटरनेशल डेवलपमेंट हुई है, भारत की चांद पर लैंडिंग हुई है। पाकिस्तान इसे कैसे देखता है?" इसका उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रश्न के उत्तर में मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि यह एक बड़ी वैज्ञानिक सफलता है, जिसके लिए इसरो के वैज्ञानिक सराहना के पात्र हैं। दोनों देशों के बीच वर्तमान संबंधों के मद्दे नजर पाकिस्तान ने जिस प्रकार से भारतीय उपलब्धि की प्रशंसा की है, ऐसा कम ही देखा जाता है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने इसरो को बधाई देते हुए कहा था कि यह इसरो के लिए ऐतिहासिक क्षण है। सिर्फ सपनों वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है।

वही हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट में 6 नए देशों को एंट्री मिली है। 1 जनवरी 2024 से ईरान, अर्जेंटीना, इथियोपिया, इजिप्ट, ईरान, यूएई एवं सऊदी अरब ब्रिक्स का सदस्य होंगे। इस पर टिप्पणी करते हुए ममता जहरा बलूच ने कहा कि पाकिस्तान ने अभी तक ब्रिक्स में सम्मिलित होने के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया है। जो इंटरनेशनल डेवलपमेंट हुई है हम उसका अध्ययन करेंगे तथा भविष्य में ब्रिक्स के साथ जुड़ने पर फैसले लेंगे। भारत के मून मिशन चंद्रयान-2 के चलते पाकिस्तान के तत्कालीन मंत्री फवाद चौधरी ने भारत के इस मिशन का मजाक उड़ाया था। 2019 में चंद्रयान-2 के लिए 900 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया था। इस बजट पर सवाल उठाते हुए फवाद चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमला बोलते हुए कहा था कि किसी अज्ञात क्षेत्र के लिए इतना बजट खर्च करना कहीं से बुद्धिमानी नहीं है।

बेटी ने रक्षाबंधन पर भाई लाने को कहा तो कपल ने फुटपाथ से चुराया बच्चा, ऐसे खुली पोल

सिद्धारमैया को न बुलाने पर बोले PM मोदी- 'मैंने ही CM को बोला था आप इतनी जल्दी कष्ट मत उठाइए'

ISRO सेंटर में वैज्ञानिकों संबोधित करते समय झलक पड़े PM मोदी के आंसू, जानिए भाषण में कही गई ये बड़ी बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -