Video: मोदीजी को पाकिस्तानी एंकर 'ई ससुरी' का चैलेंज, छूटेगी हंसी!
Share:

पाकिस्तानियों की बेवकूफियां सोशल मीडिया हमेशा हास्य रस पैदा करती है। गधे से एरोप्लेन और टेम्पो खींचते फोटो सोशल मीडिया की दुनिया में खूब शेयर किए गए है।

खैर, यह तो आम पाकिस्तानियों की बेवकूफियां हैं! वैसे, इन सोशल मीडिया पर एक पढ़ी लिखी पाकिस्तानी न्यूज एंकर (ई ससुरी-काल्पनिक नाम) की बेवकूफी वायरल हो रही है। ये पढ़ी लिखी मोहतरमा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धमकाने की कोशिश कर रही है लेकिन ई-ससूरी की बात सुनकर आप की भी हंसी छूट जाएगी।  

सुनने से पहले पढ़े  ई(इस) ससुरी की इडियट बातें और उन पर हमारी टिप्पणी:

‘‘मोदी साहब आपको लाख बार समझाया है, लेकिन कब समझ में आया है। आग से न खेलो जल जाओगे, बारूद से न खेलो नेस्तोनाबूद हो जाओगे।" 

(ई ससुरी यहां मोदी को सन्नी देओल की स्टाइल में चैलेंज कर रही है। लेकिन डाॅयलाॅग सड़ांध मार रहे है।)  

 ''हर बार आते हो, बुरी नीयत लाते हो,  हर बार पीठ दिखाते हो दुम दबाकर भागते हो, हर बार मार खाते हो और पहले से बुरी तरह खाते हो।"  

(ई ससुरी इन पंक्तियों के जरिए शाहिद कपूर की तरह ‘गंदी बात’ करने की चेष्टा कर रही है। सुना है के नहीं :-  A B C D पढली बहुत /ठंडी आहें भर ली बहुत /अछी बातें कर ली बहुत /अब करूँगा तेरे साथ  गंदी बात....  गंदी गंदी गंदी गंदी.... गंदी बात)      

''हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, आबदोजे, तुम्हारे ड्रोन गलती से सरहद पार कर लेते हैं हम माफ कर देते हैं।   लेकिन उस वक्त से डरो, याद रखो किसी दिन सरहद उबूर की गलती हमने कर ली तो न मान होगा, न हनुमान और न ही शक्तिमान। हर लंका ढहा दी जाएगी।

(ई ससुरी यहाँ शक्तिमान और हनुमान जी की तुलना करने की जुर्रत कर रही है। अब इस नामुराद को कौन बताये की शक्तिमान से पंगा लेकिन हनुमान जी...... रावण से पूछियो। )  

''मोदी साहब आप भी फिल्में देख-देख कर पूरे फिल्मी हो गए हो। कितनी बार समझाया है जरा सामने से आओ। कुछ हमारी सुनो कुछ अपनी सुनाओ। ये क्या छिप-छिप कर आने की कोशिश करते हो और हमें देख कर मुंह मोड़कर, नजरे चुराकर, मैदान छोडकर भाग जाते हो।''

(ई ससुरी ने यहाँ मोदीजी की तुलना बॉलीवुड स्टार्स कर रही है। अब ई ससुरी को ये गाना कौन सुनाये:''500 1000 पर रोक लगा दी रे, वाह रे म्हारा मोदी जी काई लहर चला दी रे! बेचारी सुनेगी तो फट...एगी !  )  

"कश्मीर में बच्चों के साथ बेदर्दी से उनकी आंखों की रौशनी छीनकर, ताकत से जज्बा-ए-हुर्रियत को दबा कर सोच कर कंट्रोल लाइन पर जिंदगी दहशत, वहशत, सक्फाकियत और बर्बरियत का खेल खेल कर...''

(ई ससुरी यहाँ क्या बोल रही है......समझ नी आ रिया! यार। पप्पू इंदौरी की जानिब से।)

 ''न जाने मोदी सरकार अपने आप को क्या समझने लगी है। हमारी रफ्तार आपकी सोच से भी तेज है। हमारे इरादे आपके तवक्कों से भी ज्यादा मजबूत है। और हमारे अजाइम आपकी नीयत से भी ज्यादा बुलंद हैं। जमीन हो आसमान हो या समंदर की गहराइयां हर जगह आग और खाक आपका इस्तकबाल करेगी।

(अरे वो सांभा! ई ससुरी क्या बक रही है रे! गब्बर अंकल की स्टाइल में! ) 

''लेकिन हम नहीं चाहते कि कल तारीख का तालिब-ए-इल्म किताबे पढ़े, एक था भारत, एक था नरेंदर मोदी। इसीलिए इस वक्त हमारा, हम पाकिस्तानियों का सबसे बड़ा मसला ये है कि मोदी सरकार को किस जबान में समझाया जाए। क्या भारत को उसी की जबान में समझाया जाए। उसको ये बताया जाए कि हमें ये जबान भी आती है। या फिर अभी मोअज्जिज सिफागतकारी भारत को, मोदी सरकार को अमन से रहने का तरीका और जंग का नुक्सान समझाया जाए। ''

और अंत में सनी पाजी की जानिब से। 

(ई ससुरी (अशरफ़ अली),तुम्हारा पाकिस्तान जिंदाबाद है इससे हमें कोई ऐतराज नहीं, मगर हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा। (याद है या नहीं )

अरे! वो भाग गई ससुरी !       

यदि आप सिंगर और डांसर है तो यहाँ मिलेगा मौका।     

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -