पाकिस्तान ने राजौरी में किया सीजफायर का उल्लंघन
पाकिस्तान ने राजौरी में किया सीजफायर का उल्लंघन
Share:

राजौरी ​: जम्मू कश्मीर के राजौरी में बाॅर्डर पर गोलीबारी की गई। यह गोलीबारी पाकिस्तान की ओर से की गई। मिली जानकारी के अनुसार राजौरी के बीजी सेक्टर में मोर्टार के गोले दागे गए। मोर्टार के गोले बंद हुए तो फिर रायफल्स और अन्य हथियारों से गोलियां चलाई गईं। ऐसे में एलओसी का क्षेत्र हैवी फायर की आवाज़ से गूंज उठा। तड़के 3.30 बजे के बाद मोर्टार से होने वाली फायरिंग बंद हो गई, मगर इसके बाद आॅटोमैटेड हथियारों का उपयोग किया गया। इसके अलावा कठुआ में भी पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की खबर आ रही है।

एलओसी पर होने वाली इस फायरिंग को सीज फायर का उल्लंघन माना गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान रहरहकर फायरिंग करने में लगा है। गौरतलब है कि बीते माह भी इस तरह की फायरिंग की घटना हुई। पाकिस्तान की सेना ने एलओसी के पास पहले भी 2 सितंबर को जमकर फायरिंग की।

जिसके बाद जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में सीज़फायर का उल्लंघन हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बीते वर्ष एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से कई बार गोलीबारी की गई। पाकिस्तान की ओर से होने वाली फायरिंग में करीब 16 लोगों की मौत हो गई तो दूसरी ओर 71 लोग घायल हो गए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -