पाकिस्तान ने यूएन में लगाया भारत पर आरोप
पाकिस्तान ने यूएन में लगाया भारत पर आरोप
Share:

न्यूयाॅर्क : पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत वार्ता प्रक्रिया को लेकर सक्रिय नहीं है। वह पाकिस्तान को सपोर्ट भी नहीं कर रहा है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया और संयुक्त राष्ट्र के फोरम पर अपनी आवाज़ उठाई। पाकिस्तान की दूत ने इस मामले में कहा कि भारत वार्ता प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा रहा है। भारत का इस तरह का रवैया द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने में बाधा बन रहा है।

यूएन में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने पिछले सप्ताह यूएस आर्मी वाॅर काॅलेज में छात्रों के समूह और संकाय सदस्यों को लेकर कहा कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद उसकी सकारात्मक शुरूआत के बाद भारत ने तुच्छ आधार पर दोनों ही देशों के बीच चर्चा को समाप्त कर दिया। इस मामले में लोधी ने कहा कि इस तरह का रवैया दोनों ही देशों के मध्यम सामान्य करने की दिशा में एक बाधा है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी लंदन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता प्रक्रिया को अपनाया जाना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी मसले को वार्ता से सुलझाया जा सकता है उन्होंने दोनों ही देशों की विदेश सचिव स्तरीय वार्ता से कुछ अच्छे नतीजे निकलने की उम्मीद भी की थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -