पाकिस्तान ने रिहा किए 147 भारतीय मछुआरे
पाकिस्तान ने रिहा किए 147 भारतीय मछुआरे
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अपने जल क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने को लेकर आठ महीने पहले से कराची की एक जेल में रखे गए 147 भारतीय मछुआरों को रविवार को रिहा कर दिया। पाकिस्तान टुडे की खबर के मुताबिक, मछुआरों को अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस से लाहौर ले जाया जाएगा, जहां से वे वाघा सीमा जाएंगे और भारत में प्रवेश करेंगे। पाकिस्तान के एक अखबार की खबर के मुताबिक 147 मछुआरों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मछुआरे कराची छावनी स्टेशन से रविवार को लाहौर पहुंचेंगे। वहां से वे लोग वाघा सीमा पार करेंगे और घर लौटेंगे। बता दे कि भारतीय मछुआरों की रिहाई दिसंबर माह में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल की घोषणा के बाद हुई है।

फैजल ने कहा था कि करीब 300 भारतीय मछुआरों को दो चरणों में आठ जनवरी तक रिहा कर दिया जाएगा। पाकिस्तान ने 28 दिसंबर को पहले चरण में 145 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। इन सभी पर वही आरोप थे। पाकिस्तान और भारत के मछुआरों को एक-दूसरे के जल क्षेत्रों में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया जाता रहा है। दरअसल अरब सागर में स्पष्ट जल सीमा न होने के कारण लकड़ी की नौका में सवार मछुआरे पड़ोसी देशों की सीमा में दाखिल हो जाते हैं। इन नौकाओं में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल नहीं होता, जिस कारण वे रास्ता भटक जाते हैं और देशों के जल सीमा के दावों में फंस जाते हैं।

मारिया केनेलिस की न्यूड तस्वीरें लीक

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन यंग का निधन

102 महिलाओं का रेप करने वाला टैक्सी ड्राइवर रिहा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -