असुरक्षित देशों में शामिल है पाकिस्तान
असुरक्षित देशों में शामिल है पाकिस्तान
Share:

नईदिल्ली : कदम - कदम पर आतंकियों की बसाहट। कौन अपना है और कौन दहशतगर्द यही पता नहीं है। न तो बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था है और न ही चिकित्सकीय उपचार अच्छी तरह मिल पाते हैं। फिर यहां वहां बम भी फटते ही रहते हैं। कहने को पाकिस्तान आॅर्डर्ड कश्मीर है लेकिन हर आॅर्डर तालिबानी लगता है। बलूचिस्तान हो या गिलगिट बाल्टिस्तान हर ओर असुरक्षा है अवाम सरकार और फौज के विरूद्ध है।

आखिर कहां नज़र आएगा एसा नज़ारा। इन हालातों की बात करें तो शायद जनरल नाॅलेज में अवेयर रहने वाला बच्चा भी इस देश का नाम पाकिस्तान बताएगा। जी हां, ये हालात हैं पाकिस्तान के। पाकिस्तान नाम की पाक सरजमीं है यहां पर कदम - कदम पर आतंकियों का प्रभाव है। यह बात सामने आई है सेफ्टी स्टेंडडर्स की एक रिपोर्ट में। जी हां, भारत का स्थान इस लिस्ट में 13 वां है लेकिन उसकी स्थिति पाकिस्तान से बेहतर है।

भारत विश्व के 10 असुरक्षित देशों की सूची से अलग है। मगर पाकिस्तान को इस सूची के लिए केवल 3.04 अंक मिले हैं। इस सूची में फिनलैंड को सबसे सुरक्षित देश कहा गया है। कतर, यूएई इसके बाद हैं। इसके बाद आईसलैंड और फिर आॅस्ट्रिया का क्रम है। इसके बाद क्रमशः लग्जमबर्ग, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ओमान, पुर्तगाल आदि देश हैं।

असुरक्षित देशों में नाईजीरिया पहले नंबर पर है इसके बाद कोलंबिया है। फिर यम का क्रम है। इसके बाद पाकिस्तान जो कि 4 थे क्रम पर है। इसके बाद क्रमशः वेनेजुएला, इजिप्ट, ग्वाटेमाला, अल साल्वाडोर, होंडुरास, थाईलैंड, केन्या, लेबनान, भारत, फिलीपींस, जमैका आदि देशों के नाम हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -