Nov 03 2016 11:59 AM
इस्लामाबाद : एक फैशन वीक में इस बार अलग ही रंग देखने को मिला। दरअसल फैशन रैंप पर ऐसी महिला ने चलकर सभी ओ अपनी ओर खींच लिया जिसने करीब 14 वर्ष पहले सामूहिक बलात्कार का दंश झेला था। कराची में हुए फैशन वीक में बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हस्तियों ने शिरकत की थी। गैंग रेप के 14 वर्ष बाद रैंप पर आई महिला को मुख्तार माई के नाम से जाना जाता है। मुख्तार माई ने रैंप पर चलकर सभी के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया।
अन्य महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौंसला बढ़ाया। इतना ही नहीं इस मामले में माई ने कहा कि रैंप पर चलकर वे महिलाओं के लिए उम्मीद व साहस बढ़ा रही हैं। गौरतलब है कि उन्हें वर्ष 2002 में सामूहिक बलात्कार का सामना करना पड़ा था। मुख्तार माई को उनके भाई के गलत व्यवहार के लिए कुछ लोगों ने इस तरह से प्रताड़ित किया था।
उनके साथ गैंग रेप हुआ और इसके बाद उन्हें सार्वजनिक स्थान पर नग्न अवस्था में घूमाया गया था। उन्होंने कहा कि मैंने बहुत मुश्किल हालातों का सामना किया। उनका कहना था कि औरतें कमजोर नहीं हैं हमारे पास दिल और दिमाग दोनों है आखिर हम भी विभिन्न मसलों पर विचार करते हैं।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED