पटवा को मरणोपरांत पद्म विभूषण अलंकरण
पटवा को मरणोपरांत पद्म विभूषण अलंकरण
Share:

नई दिल्ली​। गणतंत्र दिवस के पहले पद्म अलंकरणों की घोषणा हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को मरणोपरांत पद्म विभूषण अलंकरण दिए जाने की बात भी सामने आई है। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर दिल्ली में यह अलंकरण प्रदान किया जाएगा।

प्रदेश के संस्कृति राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा द्वारा फेसबुक पर इस संबंध में जानकारी पोस्ट की। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने भारतीय जनता पार्टी को सशक्त आधार दिया था। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में जनहित के कई कार्य किए थे। दरअसल पटवा ने भारतीय जनसंघ की स्थापना से ही अपना योगदान दिया था।

वे स्वच्छ राजनीति के ही साथ बेबाक शैली के लिए जाने जाते थे। उन्हें बड़े साहब कहा जाता था। वे भोजपुर से विधायक बने इसके बाद वे मुख्यमंत्री तक बने। उनके कार्यकाल में भाजपा और मध्यप्रदेश ने कई सफलताऐं प्राप्त की थीं।

सनी देओल होने जा रहे है भाजपा में शामिल

सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी की सहयोगी दलों से चर्चा

सिर्फ योजनाओं का ढिंढोरा पीट रही है वसुंधरा सरकार: पायलट

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -