घरों में पैसे नहीं, मंदिरों में लगा नोटों का अंबार!
घरों में पैसे नहीं, मंदिरों में लगा नोटों का अंबार!
Share:

नई दिल्ली : देशभर में 500 रूपए और 1000 रूपए के नोट्स बंद करने के नियम को लागू करने के बाद अब लोग कालाधन खपाने में लगे हैं। कहीं बंद हो चुके नोट नदियों में पाए जा रहे हैं तो कहीं मंदिरों की दान पेटियां भरी हुई नज़र आ रही हैं। जब देश के कुछ मंदिरों में दानपेटियां खोली गईं तो यह बात सामने आई कि बड़े पैमाने पर इन दानपेटियों में लोगों ने 500 रूपए और 1000 रूपए का दान किया है।

कुछ मंदिरों में दर्शनार्थियों को 500 रूपए और 1000 रूपए दानपेटियों में दान करते हुए जमा करवाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के लोकप्रिय कालकाजी, छतरपुर, झंडेवालान मंदिर में मंदिर की दानपेटियों में आने वाला चढ़ावा बढ़ गया है। हालांकि मंदिर प्रबंध समितियों द्वारा अभी तक इसकी गणना नहीं की गई है, मगर वे भी दबे छुपे तरीके से मान रहे हैं कि मंदिर की दानपेटियों में बढ़ोतरी हुई है।

झंडेवालान मंदिर के प्रशासन के अनुसार 24 नवंबर को दान पेटियां खुलने के बाद ही जानकारी मिल सकेगी कि आखिर मंदिरों में कितना चढ़ावा आया है। मगर यह तय है कि मंदिर में 8 नवंबर के बाद से ही 500 रूपए और 1000 रूपए के नोटों को दान के तौर पर चढ़ाए जाने का सिलसिला बढ़ गया है। कुछ लोग तो आरती की थाल मेें भी 500 रूपए और एक हजार रूपए के नोट चढ़ा रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -