लड़के के तीन शब्दों ने बचाई एक आदमी की जान
लड़के के तीन शब्दों ने बचाई एक आदमी की जान
Share:

ये पढ़ कर आप सोच रहे होंगे कि वो तीन शब्द कौनसे हैं। दरअसल कभी कभी ज़िन्दगी में ऐसा लगता है कि सभी जगह निराशा नज़र आती है। ऐसा लगता है कुछ सही नही चल रहा है। और ऐसे में दिमाग में एक ही ख्याल आता है कि इससे तो मर जाना बेहतर है। और अगर तभी कोई आ कर कह दे कि, परेशान मत हो, सब ठीक हो  जायेगा। चाहे उस समय कुछ ठीक न हो, लेकिन दिल को तसल्ली मिल जाती है। थोड़ी सी संवेदना और प्यार के दो लफ़्ज़ ही काफ़ी हैं, एक टूटे हुए इंसान में जान डालने के लिए और ये बात इस कहानी से सिद्ध होती है।

दरअसल, ये बात है डबलिन, आयरलैंड की। एक लड़का अपनी धुन में चला जा रहा था कि तभी उसने 30 साल के एक आदमी को ब्रिज के कोने पर बैठे देखा। उसने देखा कि उसकी आंखों में आंसू और चेहरे पर दुःख के निशान थे। वो उसके पास गया और उसे बोला कि "Are You Okay?" उस आदमी ने कुछ नहीं बोला, बस फूट-फूट कर रोने लगा। लड़के ने उसे ब्रिज से निचे उतरने को कहा ,कुछ देर में वो आदमी नीचे आगया। लड़के ने उस आदमी से कहा कि "हमें एम्बुलेंस को बुलाना चाहिए, आपकी तबीयत ठीक नहीं है। " लेकिन उस आदमी ने उसे मना किया और कहा कि "मैं ठीक हूं, थोड़ी देर यहां टहलने के बाद घर चला जाऊंगा। " लड़के ने एम्बुलेन्स बुलाई और आदमी को हॉस्पिटल भेजा।

3 महीने पहले उस आदमी ने इस लड़के को मैसेज करके बताया कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है, उन्हें लड़का होने वाला है जिसका नाम वो इस लड़के के नाम पर रख रहे हैं। फिर उस आदमी ने बताया कि उस रात वो ब्रिज से कूद कर आत्महत्या करने वाला था लेकिन इस लड़के के सिर्फ़ 3 शब्दों ने उसकी ज़िन्दगी बचा ली। वो तीन शब्द थे, "Are You Okay".

मेरी ब्रा स्ट्रेप देख क्यों तन जाती है आपकी नसें

खेलों में कभी-कभी बहुत कुछ दिख जाता है, देखिये इन तस्वीरो को 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -