Sep 02 2015 06:15 AM
मुंबई: खुद को देवीय शक्ति का दर्ज़ा देने वाली धर्मगुरु राधे मां उर्फ़ सुखविंदर कौर के खिलाफ एक और FIR दर्ज हो चुकी है । इस बार FIR में राधे मां ही नही बल्कि उनके साथ 19 और लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह ताजा मामला मुंबई की बोरीवली पुलिस ने डॉली बिंद्रा की शिकायत पर दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार छोटे परदे की अभिनेत्री और बिग बॉस का हिस्सा रही डॉली बिंद्रा ने राधे मां और बाकी के खिलाफ धमकाने और अश्लीलता फ़ैलाने का आरोप लगाया है। मामले में संजीव गुप्ता, छोटी मां और टल्ली मामा को भी आरोपी बनाया गया है। आपको बताते चले की राधे मां के खिलाफ मुंबई में इससे पहले कांदिवली पुलिस स्टेशन में दहेज़ उत्पीड़न का मामला चल रहा है। जिसमें वो अंतरिम जमानत पर हैं। राधे मां पर अभी तक 3 बार पुलिस पूछताछ कर चुकी है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED