दिल्ली: रेलवे ट्रैक पर चल रहा था काम, हुआ बड़ा हादसा
दिल्ली: रेलवे ट्रैक पर चल रहा था काम, हुआ बड़ा हादसा
Share:

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर इलाके में एक रेलवे ट्रैक पर रिपेयर का काम चल रहा था। उसी बीच अचानक एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें आठ मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। वहीं उनके अलावा एक मजदूर की मौत होने की खबर मिली है। जी दरअसल इस हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर का नाम शहजाद बताया जा रहा है जो अलवर का रहने वाला है। कहा जा रहा है बाकी के सभी घायल मजदूरों को जग प्रवेश अस्पताल और जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

इस मामले में अब पुलिस जांच में लग चुकी है। मिली जानकारी के तहत दिल्ली के यमुना खादर में हुई यह घटना बीते बुधवार रात 12 बजे के आसपास की है। यह उस दौरान हुआ जब मजदूर पाइप पर खड़े होकर रेलवे ट्रैक की मरम्मत कर रहे थे। इसी बीच अचानक पाइप की स्थिति में बदलाव आया और सभी मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। ऊपर से नीचे गिरने के कारण एक मजदूर की तो मौत हो गई और बाकी के आठ मजदुर घायल हो गए। उसके बाद सभी घायल 8 मजदूरों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार शकरपुर पुलिस स्टेशन में ठेकेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 287 (मशीनरी के साथ ऐसी लापरवाही जिससे मानव जीवन खतरे में पड़ जाए), धारा 337 और 304A के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।

ममता पर हुए हमले को लेकर भाजपा ने की डिटेल जांच की मांग, कहा- वीडियो फुटेज को किया जाए सार्वजनिक

महिला पर हमला करने वाला Zomato का डिलिवरी बॉय हुआ गिरफ्तार

महाराष्ट्र में लॉकडाउन के सवाल पर बोले उद्धव ठाकरे- 'जल्द एक फैसला लिया जाएगा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -