एक दिवसीय मीडिएशन रिफ्रेशर कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
एक दिवसीय मीडिएशन रिफ्रेशर कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
Share:

इंदौर/ब्यूरो। उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायाधिपति विवेक रूसिया के मुख्य आतिथ्य में एक दिवसीय मीडिएशन रिफ्रेशर कार्यक्रम का शुभारम्भ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर के कान्फ्रेंस हॉल में हुआ।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए न्यायाधिपति श्री रूसिया ने कहा कि न्यायालय में प्रकरणों की सुनवाई के दौरान समाज में टूटते बिखरते परिवार को देखकर हृदय विचलित हो जाता है। अंतिम क्षण तक मेरा यह प्रयास होता है कि मध्यस्थता के माध्यम से ऐसे प्रकरणों का निराकरण कराकर दोनों पक्षकारों की जीत सुनिश्चित कराई जाए।

उन्होंने बताया कि पुरातन समय से ही मध्यस्थता विभिन्न समूहों और पक्षकारों के बीच विवादों को सुलझाने का एक सशक्त माध्यम रही है। मध्यस्थता का सर्वोपरि लाभ यह है कि यह किसी निर्णय पर समाप्त नहीं होती जिसमें एक पक्ष विजयी होता है और दूसरा पराजित। सफल मध्यस्थता “समाधान” पर समाप्त होती है, जिसमें दोनों पक्ष विजयी होते हैं। इस प्रकार कानूनी प्रक्रिया सहित सभी के लिए यह एक जीत की स्थिति होती है जो विवाद को सुलझाने हेतु मध्यस्थता का अनुसरण करने के लिए अन्य लोगों को प्रोत्साहित करती है। प्रथम सत्र में संघर्ष और उसका प्रबंधन, दूसरे सत्र में संचार और कौशल, तीसरे सत्र में मध्यस्थता की प्रक्रिया और अवस्था, चौथे सत्र में समझौता वार्ता, अवरोध और रणनीतियां, पांचवे सत्र में सौदेबाजी, छठवे सत्र में गतिरोध और प्रबंधन, सातवे सत्र में मध्यस्थ की भूमिका और नैतिकता विषय पर प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन किया गया।

नहीं रहे शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती, 'क्रांतिकारी साधु' के नाम से थे मशहूर

भारत में चौदह प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष में किया गया था

मुकेश अंबानी ने एक साथ खरीदी 2 कंपनी, जानिए कितने करोड़ो में हुई डील?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -