सियाचीन में बर्फीले तूफान में लापता हुआ सेना का एक और जवान
सियाचीन में बर्फीले तूफान में लापता हुआ सेना का एक और जवान
Share:

सियाचीन : दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर आए बर्फीले तूफान में सेना के दो जवान दब गया। एक जवान को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचा लिया गया है, जब कि एक अब भी लापता है। बचाए गए जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। 17 मार्च को हुए हिमस्ख्लन में विजय कुमार नाम का एक सिपाही लापता हो गया था।

रविवार को उनका शव बरामद हुआ। घटना के बाद से ही उन्हें ढुंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। उसके तीसरे दिन उनका शव 12 फीट बर्फ के नीचे दबा हुआ पाया गया। फरवरी में ही हुए भयावह हिमस्ख्लन में सेना के 10 जवानों की मौत हो गई थी।

रेस्क्यू के 6 दिनों बाद लांस नायक हनुमंथप्पा को 25 फीट नीचे की बर्फ की तह से निकाला गया था। लेकिन बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सियाचीन देश का सबसे ऊंचा और दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। भारत यहां हर साल सीमा की सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपए खर्च करता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -