एक बार फिर श्रीलंका की गिरफ्त में भारतीय मछुआरे
एक बार फिर श्रीलंका की गिरफ्त में भारतीय मछुआरे
Share:

जी हाँ एक बार श्रीलंका के नौ सैनिकों ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के सात मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें उत्तरी श्रीलंका के तलाईमन्नार ले जाया गया है। ये सभी अन्य मछुआरों के साथ मछलियां पकड़ने के लिए गए थे।

हम आपको बता दे कि मछलियों के वाषिर्क प्रजनन सत्र के कारण मशीनीकृत नौकाओं से मछली पकड़ने पर 45 दिन तक लगी पाबंदी के बाद मंगलवार को मछुआरों के काम शुरू करने के पहले दिन ही यह गिरफ्तारी हो गयी है।

मछुआरा संघ के अध्यक्ष टी. सेसुराजा ने बताया कि समुद्र तट लौटे अन्य मछुआरों ने ढेर सारी झींगा मछली और अन्य नस्लों की मछलियां पकड़ी हैं। मगर उनके समूह के सात लोगो को श्रीलंकाई सैनिको ने गिरफ्तार कर लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -