style="text-align: justify;">
पेरिस : अपनी फ्रांस यात्रा से बिदाई लेते हुये भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल फ्रांस वासियों को धन्यवाद दिया वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को कलाकृति का तोहफा भी भेंट किया। इस अवसर पर ओलांद ने कहा कि वे मोदी के तोहफे से गदगद है और इसे हमेशा सहेजकर रखेंगे। फ्रांस से बिदाई के वक्त मोदी ने यह कहा कि मेरी यात्रा के दौरान हम काफी आगे बढ़े है, इसके लिये फ्रांस की सरकार और वहां के लोगों को वे अपनी ओर से धन्यवाद देते है।
मोदी ने जिस कल्पतरू नाम की कलाकृति को भेंट किया, वह भारत में प्रकृति के प्रति पारंपरिक सामाजिक आदर का प्रतीक है। इस कलाकृति का निर्माण ओडिशा के रघुराजपुर निवासी भास्कर महापात्रा ने किया है, इसमें उन्होंने रेशम पर रंगों का उपयोग कर अपने हुनर का परिचय दिया है। गौरतलब है कि चित्रकार भास्कर ललित कला अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके है।