अफ्रीका: कांगो में ऑइल टैंक में ब्लास्ट, 60 लोगों की मौत, कई झुलसे
अफ्रीका: कांगो में ऑइल टैंक में ब्लास्ट, 60 लोगों की मौत, कई झुलसे
Share:

किन्शासा। पेट्रोल-डीज़ल और तेल आज हम सभी की जिंदगी के अहम हिस्से बन चुके है। ये तमाम तरल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर बड़े-बड़े व्ययसायों को चलाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है  लेकिन अगर यही पेट्रोल डीज़ल आग या मात्र एक चिंगारी की चपेट में आ जाये तो भयानक तबाही मचा सकते है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में अफ्रीकन देश कांगो में भी घटित हुआ है जिसमे एक आयल टैंकर के ब्लास्ट होने से भयंकर उत्पाद मचा है।

इम्फाल में हुआ धमाका छः मज़दूर हुए घायल

 

यह घटना अफ्रीका महाद्वीप के देश कांगो के पश्चिमी हिस्से में कल शनिवार रात करीब नौ बजे घटित हुई है। इस दौरान कांगो की राजधानी किन्शासा को देश के अटलांटिक महासागर तट पर स्थित बंदरगाह से जोड़ने वाले राजमार्ग पर एक तेल के टैंकर की एक  दूसरे वाहन से भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत की वजह से टैंकर में भरे तेल ने आग पकड़ ली और टैंकर में एक भयानक धमाका हो गया। 

इस हादसे की वजह से अब तक कुल 60 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग आग से बुरी तरह से झुलसने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस के  मुताबिक इस हादसे में 53 लोगों ने मौके पर ही दम  तोड़ दिया तो अन्य 7 लोगों की स्थानीय  अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।  

ख़बरें और भी 

XIAOMI को सबसे तगड़ा झटका, चार्जिंग के वक्त ब्लास्ट हुआ यह स्मार्टफोन

अफ़ग़ानिस्तान: चुनावी रैली में हुआ बम धमाका, हादसे में हुई दर्जनों मौतें

कोलकाता में बम धमाका, एक की मौत, 10 घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -