Sep 29 2015 12:10 AM
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सभा में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट होना होगा। संयुक्त राष्ट्र सभा में अमेरिकी राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन ISIS पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट होना होगा। जब एक आतंकवादी समूह किसी व्यक्ति का सिर कलम करता है तो यह पूरी दुनिया की समस्या है। यह सम्पूर्ण मानवता पर हमला है।
उन्होंने कहा कि विचारों को गुलाम नहीं बना सकते। हम मजबूत रूस चाहते हैं लेकिन यूक्रेन को अनदेखा नहीं कर सकते। हालांकि रूस को अलग नहीं कर सकते। साथ ही बराक ओबामा ने कहा कि चीन को अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए और दक्षिण चीन सागर विवाद का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालना चाहिए। ओबामा ने कहा कि अमेरिका अकेला दुनिया की समस्याओं का हल नहीं निकाल सकता।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED