रेप से कम हुई महिला पर्यटकों की आमद
रेप से कम हुई महिला पर्यटकों की आमद
Share:

नई दिल्ली : आपने भारत के पर्यटन को बढ़ाने को लेकर फिल्म अभिनेता आमिर खान का एक विज्ञापन देखा होगा, जिसमें विदेशी पर्यटक के साथ व्यवहार को प्रदर्शित कर पर्यटन बढ़ाने की बात कही गई है। विज्ञापन में दशाई गई इस तरह की बात का सकारात्मक असर होता नज़र आ रहा है। जी हां, हाल ही में यह बात सामने आई है कि भारत की सैर पर आने वाली महिला पर्यटकों की संख्या में बेहद कमी आई है। भारत को लेकर विदेशी पर्यटक काफी उत्साहित होते हैं। वे जानना चाहते हैं कि आखिर इस देश में ऐसा क्या है कि देश आधुनिकता में भी लगता है आगे बढ़ रहा है लेकिन इसकी मूल आत्मा भी उतनी ही गहरी है।

यही देखने कई विदेशी यहां चले आते हैं मगर बीते कई वर्षों में विदेशी पर्यटकों के भारत आने की संख्या में कमी आ गई है। विदेशियों की आमद में कमी को दिल्ली गैंग रेप से जोड़कर देखा जा रहा है। जी हां, कहा गया है कि पर्यटन मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में जर्मनी, रूस और बांग्लादेश से भारत आने वाली महिलाओं की संख्या काफी कम हो गई है। दूसरी ओर श्रीलंका, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और मलेशिया  की ओर से आने वाली महिलाओं की तादाद में बढ़ोतरी हुई है।

वर्ष 2014 में विदेशी पर्यटकों में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है मगर महिला पर्यटकों का प्रतिशत करीब 40.8 प्रतिशत हो गया है। कहा जा रहा है कि देश में बढ़ते गैंग रेप के चलते ऐसा हुआ है। हद तो तब हो जाती है जब किसी महिला पर्यटक के ही साथ बलात्कार की घटनाऐं भी कम नहीं हुई हैं। भारत की ओर आने वाली महिलाओं के मामले में उनका विश्वास पूरी तरह से बहाल नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल यह है कि विदेशी पर्यटकों को भारत की ओर कैसे आकर्षित किया जाए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -