NSCN आतंकी संगठन घोषित
NSCN आतंकी संगठन घोषित
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा नगालैंड के उग्रवादी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल आॅफ नगालैंड-खापलांग समूह को आतंकी संगठन करार दे दिया गया है। यह वही संगठन है जिसे मणिपुर में सैनिकों की हत्या का दोषी माना जाता है। केंद्र सरकार ने उनके इस कार्य के लिए उन्हें आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। उग्रवादी संगठन के विरूद्ध 6 नवंबर 2015 को सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। जिसमें यह कहा गया कि यह एक आतंकी संगठन है जो वर्ष 1988 में अस्तित्व में आया।

भारत-म्यांमार सीमा पर यह संगठन अपनी हिंसक गतिविधियों को अंजाम देता है। संगठन के पास बड़े पैमाने पर रायफल, मैग्जीन और गोला-बारूद भी पाया गया है। मणिपुर में इनकी सक्रियता और सैन्य जवानों को अपना निशाना बनाए जाने के कारण इस संगठन को आतंकी संगठन में शामिल किया गया है। अब इस संगठन को लेकर भी क्षेत्र में आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।

माना जा रहा है कि इस संगठन के कैंपों पर सेना के जवान हमला कर सकते हैं या फिर इनकी गतिविधियों पर विराम लगाने का प्रयास कर सकते हैं। 4 जून वर्ष 2015 को मणिपुर के चंदेल जिले में सेना के काफिले पर हमला हो गया। यही नहीं इस संगठन के उग्रवादियों ने सुरक्षा बल के जवानों की हत्या भी कर दी थी। जिसके बाद इस संगठन के प्रति सरकार और सुरक्षा बलों ने किसी भी तरह का नरम रूख अपनाना उचित नहीं समझा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -