नहीं है परिवार में कोई विवाद
नहीं है परिवार में कोई विवाद
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक की परंपरा पर अपनी टिप्पणी की है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी में नेताओं के बीच जारी मनमुटाव पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज भी केंद्र सरकार का गठन हमारी भागीदारी के बिना होना मुश्किल है। उन्होंने पार्टी में अंर्तकलह की बात से इन्कार कर दिया और कहा कि हमारे परिवार पर जनता भरोसा जताती है।

पार्टी के गठन से लेकर अब तक बहुत मेहनत की है। कई बार ऐसा हुआ कि मेरे बिना सरकार नहीं बन सकती थी। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वे सभी वर्गों को साथ में लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं रक्षामंत्री था तो उसी दौरान मेरे कार्यकाल को सराहा गया और लोग आज भी मेरे कार्य को याद करते हैं। हालांकि उन्होंने समान नागरिक संहिता पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि किसी के बीच कोई विवाद नहीं है और न ही किसी भी तरह का विवाद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी देश की बात आती है तो देश प्रमुख होना चाहिए। चुनावी प्रचार अभियान और चुनावी रथ के रूके होने पर मुलायम सिंह ने कहा कि अभी भी चुनाव अभियान चल रहा है। पार्टी का चुनावी रथ रूका हुआ नहीं है। पार्टी नियत तरह से अपना प्रचार - प्रसार करेगी। उनहोंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा खुद ही प्रचार करने की बात पर कहा कि परिवार में कोई झगड़ा नहीं है।

अखिलेश द्वारा अपने प्रचार अभियान की बात खुद करने की बात से उन्होंने इन्कार कर दिया और कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के सांसद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश की माता की तबियत ठीक नहीं रहती थी ऐसे में उनका पाल न पोषण हमारी बहन द्वारा किया जाता था। उन्होंने कहा कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -