नीतीश ने ली शपथ, लालू के बेटे ने की बड़ी गलती, दोबारा लेनी पड़ी शपथ
नीतीश ने ली शपथ, लालू के बेटे ने की बड़ी गलती, दोबारा लेनी पड़ी शपथ
Share:

पटना : बिहार की राजधानी में जश्न का माहौल है। अतिविश्ष्टि नेताओं के आगमन के साथ ही पटना के गांधी मैदान में राजनीति का जमघट लगा हुआ है। दरअसल यहां पर राज्य के 34 वें मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश के राजतिलक हुआ। नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज हुआ। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे। मंच नीतीश के प्रचार की कमान संभालने वाले प्रशांत किशोर को भी स्थान दिया गया।  

मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत गणमान्यजन विरामान हुए। दूसरी ओर आमंत्रित अतिथियों के तौर पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। गांधी मैदान में शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार करीब डेढ़ बजे पहुंचे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही आयोजन स्थल पर उत्साह छा गया। नीतीश ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पांचवी बार राज्य के मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में सीपीआईएम के सीताराम येचुरी पहुंचे। उन्होंने मंच पर लालू और नीतीश से भेंट की। पूर्व प्रधानमंत्री हरदनहल्ली डोड्डेडोगौड़ा देवेगौड़ा ने भी नीतीश से भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री नायडू मंचासीन थे। महामहिम राज्यपाल कोविद के मंच पर आसीन होने के बाद राष्ट्रगान की विधि हुई। राष्ट्र्रगान होने के बाद नीतीश ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दी। उन्होंने भय और पक्षपात के बिना कार्य करने की शपथ ली। राज्यपाल कोविद ने उन्हें शपथ दिलवााई। नीतीश केंद्रीय रेल, सड़क और कृषि मंत्री भी रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश के शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, राजीवरंजन सिंह, आलोक कुमार मेहता, चित्तरंजन दास वर्मा, डाॅ. मदन मोहन झा, मंजू वर्मा, डाॅ. अब्दुल गफूर, चंद्रशेखर आदि के नाम मंच से लिए गए। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों ने शपथ ग्रहण की। तेजप्रताप यादव ने मंच से शपथ में एक शब्द अपेक्षित को वाचने में गलती कर दी और अपेक्षित को उपेक्षित पड़ा। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मंच से टोका। जिसके बाद उन्होंने अपनी शपथ फिर से दोहराई और अपेक्षित शब्द का उपयोग किया। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भी शपथ ली। माना जा रहा है कि उन्हें वित्तमंत्री बनाया जा सकता है। विजेंद्र यादव ने शपथ ली। राजीव रंजन सिंह ने शपथ ली। राजीव रंजन को लोग लल्लन सिंह के नाम से जानते हैं। श्रवण कुमार ने भी बिहार राज्य के मंत्री के तौर पर शपथ ली। 

जयकुमार सिंह ने भी भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने की शपथ ली। वे पिछली सरकार में सहकारिता मंत्री थे। जयकुमार सिंह राजपूत जाति से आते हैं। आलोक मेहता ने भी बिहार के मुख्यमंत्री के तोर पर शपथ ली। वे उजियारपुर से विधायक हैं। आलोक समस्तीपुर से सांसद रह चुके हैं। कोइरी जाति के बड़े नेता हैं। चंद्रिका राय ने आरजेडी के खाते से शपथ ली। वे लालू-राबड़ी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। चंद्रिका राय 6 बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। चंद्रिका राय को कामकाज से काबिल माना जाता है। अवधेश सिंह ने कांग्रेस के खाते से मंत्री के तौर पर शपथ ली। अवधेश सिंह राजपूत जाति से हैं। गया की वजीरगंज सीट से वे विधायक हैं।

कृष्णनंदन वर्मा ने जेडीयू के  खाते से शपथ ली वे कोइरी जाति के हैं। घोसी में 30 साल से वहां भाजपा के दबंग विधायक कायम थे। । मगर पिछड़े वर्गों के लोगों ने इस बार वोट किया और कृष्णनंदन वर्मा की जीत हुई। उनके बाद अब्दुल जलील मस्तान ने कांग्रेस की ओर से मंत्री पद की शपथ ली। वे अमौर से 3 बार विधायक रहे। वे सीमांचल में कांग्रेस का मुस्लिम चेहरा रहे। पूर्णिया के अमौर से विधायक बने हैं। 

महेश्वर हजारी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। रामविचार राय ने आजेडी के खाते से शपथ ली। बाहुबली नेता कहे जाते हैं। पहले भी मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद शिवचंद्र राम ने आरजेडी के खाते से मंत्री पद की शपथ ली। ये रविदास समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। मदन मोहन झा ने कांग्रेस के खाते से शपथ ली।

वे कांग्रेस से छात्र जीवन से जुड़े हुए हैं। वे मैथिल ब्राह्मण चेहरा हैं। शैलेश कुमार ने भी जेडीयू के खाते से मंत्री पद की शपथ ली। धानुक जाति के शैलेश ने मुंगेर जिले की जमालपुर सीट से विधायक का चुनाव जीता था। नीतीश खेमे में मंजू वर्मा ने जेडीयू पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए  शपथ ग्रहण की। मंजू वर्मा  महिला कोटे से मंत्री बनीं। जेडीयू की ओर से दलित चेहरे के तौर पर संतोष निराला ने शपथ ली।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -