ई पावर हैचबैक को भारत में भी ला सकता है निसान
ई पावर हैचबैक को भारत में भी ला सकता है निसान
Share:

सरकार का लक्ष्य 2030 तक भारत में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का है। इस खबर के आते ही कई कार निर्माता भारत में विकल्प तलाशने लगे है। जापानी कार निर्माता कंपनी निसान भी भारत के लिए नोट ई पावर हैचबैक कार का मूल्यांकन कर रहा है।

निसान ने बताया कि नोट ई पावर हैचबैक एक बिजली चालित कार होगी, जिस पर एक छोटा 1198 सीसी का पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह भारतीय खरीदारों के लिए एक बेहतर विकल्प होगी।

इस बारे में निसान मोटर कंपनी के ग्लोबल मार्केटिंग और सेल्स डैनियल स्लिमाची ने कहा है कि ई-पावर प्रौद्योगिकी भारतीय ग्राहक के लिए बहुत सुविधाजनक होगी। हमने भारत में हमारी टीम से इसके लिए एक अध्ययन के लिए सिफारिश की है।

बता दें कि निसान ने ई पावर को 2016 में जापान में लांच किया था। यह हैचबैक बैटरी स्टेशन पर बिना चार्ज किए भी चल सकता है। इलेक्ट्रिक चार्जिंग पावर स्टेशन का अब तक स्थापित न होने के कारण यह एक विस्तृत और व्यवहार्य विकल्प है।

2017 में निसान नोट ई पावर कार पहले छमाही तक बिकने वाली कारों में सबसे आगे है। जापान में इसकी सफलता ने कंपनी को भारत में भी उम्मीदें जगा दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -