दाऊद के गुर्गे की खोज में दक्षिण अफ्रीका जा सकता है एनआईए का दल

नई दिल्ली : गुजरात के हिंदूवादी नेता की हत्या को लेकर एनआईए द्वारा जांच की जा रही है। अब यह बात सामने आई है कि एनआईएइस हिंदूवादी कार्यकर्ता के मर्डर के मामले में जल्द ही दक्षिण अफ्रीका जा सकती है। तो दूसरी ओर जांच दल ने इस मामले में मुख्य आरोपी जाहिद मियां को पकड़ने का पूरा प्रयास किया है। इसके लिए ही एनआईए का दल दक्षिण अफ्रीका जाने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हिंदूवादी नेता को मारने के आरोप में प्रमुख आरोपी जाहिद के बारे में पता किया था। जिसके बाद उसे अहम जानकारी मिली है।

जानकारी में कहा गया है कि उसने शूटर्स के माध्यम से भाजपा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और बजरंग दल के नेताओं को मारने की प्लानिंग की थी। दरअसल जाहिद दाऊद का दक्षिण अफ्रीका में प्रमुख गुर्गा है। वह जावेद चिकना के लिए कार्य करता है। दरअसल यह चिकना भी दाऊद इब्राहिम का ही खासमखास माना जाता है।

संभावना जताई जा रही है कि एनआईए चिकना और अन्य आरोपी की तलाश में दक्षिण अफ्रीका जा सकती है। उल्लेखनीय ह कि वर्ष 2002 के दंगों के बाद से ही जाहिद चिकना और जावेद हिंदवादियों पर हमले की साजिश रचने में लगे हैं। इन आरोपियों को दाऊद के वे गुर्गे मदद कर रहे हैं जो कि भारत में हैं। जांच दल ने चिकना और अन्य 8 आरोपियों को लेकर चार्जशीट दाखिल कर दी है।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -