न्यूयाॅर्क में उठी आजाद बलूचिस्तान की मांग
न्यूयाॅर्क में उठी आजाद बलूचिस्तान की मांग
Share:

 न्यूयाॅर्क :  बुधवार को एक बार फिर बलूचिस्तान की आजादी की मांग उठाई गई है। पाकिस्तान के विरोध में यहां बलूच कार्यकर्ताओं ने जहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया वहीं नारेबाजी कर भारत से बलूचिस्तान को आजाद कराने की भी मांग हुई।

गौरतलब है कि बीते दिनों से बलूचिस्तान की आजादी हेतु संघर्ष शुरू हो गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वाधीनता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से बलूचिस्तान का मामला जब से उठाया गया, तभी से बलूचिस्तान के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भी बलूच कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के बाहर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मानवाधिकार का उल्लंघन

बलूचिस्तान मूवमेंट की ओर से विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आरोप लगाया गया है कि पाकिस्तानी सरकार बलूचिस्तान में मानवाधिकार का उल्लंघन कर रही है तथा वहां के लोगों पर अत्याचार बढ़ गये है। विरोध करने वालों ने अपने हाथों में अमेरिकी और बलूच झंडे भी लहराये।

भारत से मांगी मदद

प्रदर्शनकारियों ने बलूचिस्तान को आजादी दिलाने के लिये भारत से भी गुहार की है। नारे लगाये गये कि भारत बलूचिस्तान को बचाने के लिये मदद करे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -