नये नोटों के साथ धराये तीन  यात्री
नये नोटों के साथ धराये तीन यात्री
Share:

मुंबई :  कस्टम विभाग के अधिकारियों ने ऐसे तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास 69 लाख रूपये थे। अधिकारियों के अनुसार इन रूपयों में दो हजार रूपये के भी नये नोट शामिल है। अधिकारियों ने नये नोटों की राशि 25 लाख रूपये बताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्टम अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली थी कि कुछ लोग मुंबई एयरपोर्ट पर नये नोट लेकर उतरने वाले है। इसके बाद अधिकारियों ने घेराबंदी कर रखी थी। बताया गया है कि अधिकारियों ने शेख वहीद अली, मोहम्मद सोहेल और शेख पाशा नामक यात्रियों के पास से नये नोट समेत 69 लाख की नकदी बरामद की।

पूछताछ  में इन यात्रियों ने यह कबूल किया है कि वे हैदराबाद से आ रहे है तथा इस रकम को पिछले सप्ताह ही सउदी अरब की यात्रा के दौरान लेकर आये थे। इधर एक अन्य मामले में अधिकारियों ने आरिफ कोयांते नामक व्यक्ति को भी दबोचा है। अधिकारियों ने इसके पास से नये 2 हजार रूपये के नये नोटों के रूप में 25 लाख रूपये बरामद किये। आरिफ दुबई जाने की फिराक में था।

500 के नये नोटों की छपाई में बढ़ोतरी -दास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -